फुल्लीडूमर: धनकुड़िया गांव के समीप बजरंगबली मंदिर प्रांगण में अखंड रामनाम संकीर्तन का धूमधाम से हुआ समापन
धनकुड़िया गांव के स्कूल के समीप बजरंगबली मंदिर प्रांगण में दो दिनों से चल रहे अखंड रामनाम संकीर्तन पूर्णाहुति के साथ धूमधाम से सम्पन्न हो गया।संकीर्तन को लेकर दो दिनों तक यहां भक्ति की अविरल धारा बहती रही। कांच के टुकड़ों पर कलाकारों की नाचने आदि की कला को देखने के लिये लोगों की भारी भीड़ लगी रही। संकीर्तन को लेकर लोगोम में उत्साह का माहौल रहा।