फुल्लीडूमर: बेलहर के जदयू विधायक ने जगतपुर इटहरी गांव में मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाया
बेलहर के जदयू विधायक मनोज यादव सोमवार की शाम करीब 5 बजे विधान सभा क्षेत्र के कैथा पंचायत के जगतपुर इटहरी गांव पहुंचे। जहां 5 दिन पूर्व आंधी बारिश के बीच हुई वज्रपात में पशुपालक वुगो यादव की मौत के बाद उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मृतक के पुत्र एवं परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया। साथ मे प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष व कैथा के मुखिया चंदन कुमार थे