फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर बाजार से चोरी के मामले में नामजद फरार आरोपी गिरफ्तार
फुल्लीडुमर बाजार में हुई एक चोरी की घटना के नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नामजद आरोपी फुल्लीडुमर बाजार के सुदीन यादव के पुत्र शबनम कुमार है। जिसकी गिरफ्तारी थाना के शरद श्रीकांत ने उसके घर पर छापेमारी कर की। थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक का मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया।