फुल्लीडूमर: खेसर बाजार के विश्वकर्मा टोला में घर बनाने को लेकर विवाद, एक युवक को मारपीट कर घायल किया गया, थाने में आवेदन दिया गया
खेसर बाजार के विश्वकर्मा टोला में घर बनाने के विवाद एवं पुराने रंजिश को लेकर एक युवक सूरज कुमार शर्मा को उसके ही पड़ोसी ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी का इलाज फुल्लीडुमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। जख्मी सूरज ने खेसर थाने में एक आवेदन देकर अपने ही पड़ोसी पर जबरन मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है