कुलपहाड़: पनवाड़ी से युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष पनवाड़ी प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कमल सिंह, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, कांस्टेबल राममिलन सिंह व कांस्टेबल कलीम खान की टीम ने कार्रवाई करते हुए ललित उर्फ बाबा (22) निवासी नौगांव फदना रोड, कस्बा व थाना पनवाड़ी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।