केरसई: पूर्व कांग्रेसी नेता दिलीप तिर्की के घर पुलिस ने चिपकाए इश्तिहार, मां पर नाम बदलकर नौकरी का आरोप
Kersai, Simdega | Oct 24, 2026 पूर्व कांग्रेसी नेता दिलीप तिर्की के घर पर रेंगारीह थाना की पुलिस द्वारा शनिवार को 3:00 बजे न्यायालय द्वारा जारी इश्तिहार चिपकाएं। थाना प्रभारी मनोज महली ने बताया कि दिलीप तिर्की की मां किशोरी टोप्पो पर सहेली कालोदिया कुजूर के नाम पर 32 सालों से नौकरी करने का आरोप है और इसी मामले में दोनों फरार चल रहे हैं।