केरसई के ऐतिहासिक मेला की तैयारी पूरी हो चुकी है और मेले का उद्घाटन 21 फरवरी को जिला परिषद अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष और जिला परिषद सदस्य के द्वारा किया जाएगा। जानकारी देते हुए संवेदक राजकुमार गुप्ता ने बताया कि मेले में दूर-दूर से मनोरंजन के साधन एवं कई तरह की सुविधा उपलब्ध है ।जिसे तीन दिनों तक मेले आयोजित की जाएगी।