केरसई के करंगागुड़ी शिव मंदिर में रविवार की रात 10:00 बजे महाशिवरात्रि को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जहां पर मजदूर नेता राजेश सिंह ,बीडीओ सीओ एवं थाना प्रभारी द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इसके बाद झारखंड के कई बड़ा कलाकारों के द्वारा उपस्थित लोगों को रात भर झुमाया और यह कार्यक्रम सुबह 6:00 तक शांतिपूर्ण चलता रहा।