केरसई: कोंनजोगा में शिव एवं बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक महोत्सव पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन
Kersai, Simdega | Feb 13, 2026 सिमडेगा के कोंनजोगा गांव में शुक्रवार को 11:00 बजे शिव एवं बजरंगबली मंदिर की वार्षिक महोत्सव के मौके पर शुरू हुए तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव से पूर्व भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। गांव के तालाब से कलश यात्रा शुरू हुई और पूरे गांव में भ्रमण किया गया जिसके बाद विधि विधान के साथ कलश स्थापना के साथ 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन की शुरुआत हो गई।