भगवानपुर: दहिया और जोकिया मामापारी से हटाया गया अतिक्रमण, सीओ ने चलवाया बुलडोजर, मचा हड़कंप
भगवानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे प्रशासन ने दो अलग-अलग स्थानों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया। पहली कार्रवाई दहिया गांव में उच्च न्यायालय के आदेश पर, जबकि दूसरी कार्रवाई जोकिया पंचायत के मामापरी टोला में तेघड़ा डीसीएलआर के आदेश पर की गई।