करछना: करछना तहसील क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा नदियों का जलस्तर, कई गांव बाढ़ के रडार पर, तहसील प्रशासन रख रही निगरानी
पहाड़ी इलाके में एक पखवाड़े से हो रही मूसलाधार बारिश का असर प्रयागराज में दिख रहा है। यमुनापार इलाके में नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। जिससे निचले इलाके में रहने वाले दर्जनों गांव बाढ़ की रडार पर है। टतवर्ती इलाके में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है । हालांकि तहसील प्रशासन बाढ़ से जुड़े गांवों में नजर बना कर रखी है।