करछना: भरहा गांव में दबंग टोल कर्मियों ने हाइट गेज लगाने के लिए एंबुलेंस का रास्ता जबरन रोका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
करछना के मुगारी गांव स्थित मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर टोल प्लाजा का संचालन किया जा रहा है। लेकिन दबंग टोल कर्मियों के द्वारा कोई बड़ा वाहन अन्य मार्ग पर न जाए उसको लेकर भरहा गांव स्थित पचदेवरा करछना मार्ग पर हाइट गेज लगाकर रास्ता रोक दिया गया है। शनिवार दोपहर हाइट गेज लगाते समय एक एंबुलेंस मार्ग से गुजर रही थी दबंगों ने उसे रोक दिया।