करछना: जारी बाजार में हुई लूट की घटना का पुलिस ने किया अनावरण, डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
कौंधियारा क्षेत्र के जारी बाजार में 18 जूलाई को दो बदमाशों द्वारा दिन दहाड़े राजकुमार केसरवानी की पत्नी राधा केसरवानी के साथ मारपीट करते हुए एक कमरे में बंद कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई थी। रविवार दोपहर 3:30 बजे के करीब पुलिस में घटना का अनावरण किया है। DCP यमुनानगर विवेक चंद्र यादव द्वारा दी गई जानकारी।