करछना: मेवा लाल बगिया तिराहे पर मार्ग से गुजरते समय ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, चालक समेत तीन घायल
यमुनापार क्षेत्र के नैनी कोतवाली थाना अंतर्गत मेवालाल बगिया तिराहे पर रविवार को मार्ग से गुजरते समय ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिस पर सवार चालक समेत अन्य दो घायल हो गए। ई रिक्शा पलटने से उसके नीचे दबकर चालक को अधिक चोंटे आ गई। आसपास के लोगों ने दौड़कर मौके पर पहुंचे और पलटे हुए ई रिक्शा को उठाया। बताया गया ई रिक्शा पर सवार तीनों नसे में धूत थे।