जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, सारण द्वारा जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार प्रखंड कार्यालय, मांझी में संबल एवं ADIP योजना के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं का आकलन, सहायक उपकरणों हेतु आवेदन एवं UDID कार्ड से संबंधित प्रक्रियाएं पूरी की गईं। जिला प्रशासन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुलभ कराकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।
Saharsa, Bihar | Oct 31, 2026