नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत समाहरणालय सभागार में जागरूकता एवं संकल्प कार्यक्रम आयोजित। जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि दीदियों, जीविका दीदियों, पदाधिकारियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने नशामुक्त बिहार के निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा स्वयं नशे से दूर रहकर दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने और वर्ष 2029 तक नशामुक्त बिहार के लक्ष्य को साकार करने में सामूहिक सहभागिता की अपील की।
Saharsa, Bihar | Oct 31, 2026