गुना नगर: कलेक्टर के निर्देश पर आरोन बस स्टैंड से नगर पालिका और राजस्व विभाग ने हटाया अतिक्रमण, की गई कार्यवाही
गुना में आरोन बस स्टैंड पर नगर पालिका, पुलिस और राजस्व विभाग ने अतिक्रमण हटाया। सीएमओ तेज सिंह यादव ने 7 जुलाई को बताया, 10 से 12 लोगों द्वारा कच्ची एवं पक्की दुकान, गुमठिया रखकर अतिक्रमण किया था। आरोन बस स्टैंड का एमपीआरडीसी के माध्यम से सौंदर्यकरण कराया जाना है। कलेक्टर के निर्देश पर नोटिस और अनाउंसमेंट कराने के बाद आज अतिक्रमण हटाया गया।