गुना नगर: कलेक्ट्रेट परिसर से आकांक्षी जिला कार्यक्रम-संपूर्णता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ का आयोजन
गुना, 06 जुलाई 2024: कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा नीति आयोग के "संपूर्णता अभियान" के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ प्रातः 08:00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर कैंट रोड और आयकर भवन होते हुए वापस कलेक्ट्रेट परिसर में संपन्न हुई।