गुना नगर: ग्राम कमलपुर डांग में कलेक्टर के निर्देश पर शिविर का आयोजन, समस्याओं का निराकरण और योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई
गुना, 06 जुलाई 2024: कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह के निर्देश पर जपं चांचौड़ा के ग्राम कमलपुर डांग में लोक कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। 03 जुलाई 2024 को कलेक्टर द्वारा ग्रामीणों की सड़क निर्माण और अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु शिविर लगाने के निर्देश दिए गए थे।