गुना नगर: बिलोनिया के पास आवारा सांडों को छोड़ने गए नगर पालिका कर्मचारियों को फोर व्हीलर ने मारी टक्कर तीन लोग घायल
गुना में कैंट थाना क्षेत्र में नगर पालिका कर्मचारियों को फोर व्हीलर गाड़ी ने टक्कर मार दी। 7 जुलाई को जिला अस्पताल में भर्ती फरियादी अकरम खान ने बताया, गुना शहर में आवारा सांडों को पड़कर बिलोनिया के पास छोड़ने गए थे। वापस आते समय रिलायंस पेट्रोल पंप के पास फोर व्हीलर गाड़ी ने टक्कर मार दी। तीन घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।