गुना नगर: डाक बंगला विश्राम गृह में पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ शुरू, निकाली गई कलश यात्रा
गुना में डाक बंगला विश्राम गृह परिषद में पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर कलश यात्रा के साथ 7 जुलाई से तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू हुआ है। आयोजन समिति ने बताया, भगवान श्री राधा कृष्ण, राम दरबार, मां दुर्गा, हनुमान जी महाराज, श्री लक्ष्मी नारायण भगवान की प्रतिमाओ की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 11 जुलाई को पूर्ण आहुति और भंडारे के साथ समापन होगा।