गुना नगर: विवेक कॉलोनी स्थित एक खाली मकान में जुआ खेलते 11 लोगों को कैंट थाना पुलिस ने पकड़ा, ₹126700 जब्त
गुना में कैंट पुलिस ने जुआ खेल रहे 11 लोगों को विवेक कॉलोनी के एक खाली मकान से पड़ा है। थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया, मौके से 1 लाख 26 हजार 700 रुपए जप्त किए हैं। जुआ खेलने वालों में एक होमगार्ड सैनिक, एक पूर्व जिलाबदर भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।