जींद: शहर के सफीदों रोड पर स्थित निजी खेल अकादमी के कुश्ती कोच पर लगा नाबालिग खिलाड़ी से दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज
Jind, Jind | Feb 23, 2024 जींद जिला के एक गांव निवासी 15 वर्षीय लड़की ने गत दिवस पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसके कुश्ती कोच ने 8 फरवरी को अपनी गाड़ी में बैठाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। आज शुक्रवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नामजद कोच के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।