बैतूल अज्ञात कारणों के चलते 30 वर्षीय युवक ने खाया सल्फास, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत! होगा पोस्टमार्टम
बैतूल जिले के भैंसदेही क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। ग्राम गुदगांव निवासी 30 वर्षीय शिवा पिता सुंदरलाल ठाकरे ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास का सेवन कर लिया।
जानकारी के अनुसार युवक ने शाम करीब 4 बजे सल्फास का सेवन किया था। हालत बिगड़ने पर उसे भैंसदेही से बैतूल जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां शाम करीब 7 बजे आईसीयू में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद बुधवार रात करीब 10 बजे उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
मृतक के शव को जिला चिकित्सालय के शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
फिलहाल युवक द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
#Betul #BetulNews #BreakingNews #Bhainsdehi #Gudgaon #MadhyaPradeshNews #MPNews #DistrictHospitalBetul #सल्फास #बैतूल_न्यूज #भैंसदेही #दुखद_खबर
Huzur, Bhopal | Nov 19, 2026