खरगोन :जिले के मेनगांव पुलिस ने विद्युत ट्रांसफार्मरों से ऑयल, बिजली के तार, क्वाइल और खेतों से मिर्ची चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में चोरी के 12 मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपियों के कब्जे से 16 लाख 74 हजात 500 रुपये का मश्रुका जब्त किया है।