उतरौला: थाना सादुल्लाह नगर में मुबारकपुर कहर पुरवा निवासी महिला ने गांव के चार लोगों पर मारपीट का केस दर्ज कराया
25 फरवरी मंगलवार 11:00 बजे थाना प्रभारी सादुल्लाह नगर ने जानकारी देते हुए बताया की मुबारकपुर कहर पुरवा निवासी महिला ने पड़ोस की महिला द्वारा उस पर दुआ तबीज करने का आरोप लगाया जिसका खंडन करने पर उसे व पति को परिवार सहित मारा पीटा है शोर सुनकर गांव वालों ने आकर उसे बचाया है। थाना प्रभारी ने बताया तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।