उतरौला: विधायक राम प्रताप वर्मा ने उतरौला आवास कार्यालय पर जनता दर्शन में सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं
23 फरवरी रविवार दोपहर 3:00 बजे उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने आवास उतरौला कार्यालय पर क्षेत्रों से आये हुए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समय बद्ध त्वरित निराकरण हो ऐसा प्रयास लगातार किया जा रहा है।