उतरौला: ब्लॉक प्रमुख श्री दत्तगंज ने शुक्लागंज आवास कार्यालय पर जनता दर्शन में सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं
24 फरवरी सोमवार दोपहर 3:00 बजे श्री दत्त गंज ब्लाक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने शुक्लागंज आवास पर जनता दर्शन में ग्रामीण क्षेत्र वासियों की समस्याओं को सुना। समस्याओं के निस्तारण हेतु उन्होंने संबंधित विकासखंड स्तरीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर निस्तारण हेतु निर्देशित किया उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण हमारी प्राथमिकता है।