उतरौला: जामिया मोइनिया निसवा मदरसे में दस्तारबंदी का आयोजन, 124 छात्राओं को उनकी शैक्षिक उपलब्धि के लिए किया गया सम्मानित
24 फरवरी सोमवार दोपहर 2:00 बजे उतरौला के जामिया मोइनिया निसवा मदरसे में दस्तारबंदी का आयोजन कर 124 छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में 24 कारी ,40 आलिम,20 मुफ्ती की छात्राएं शामिल थी इस अवसर पर मुख्य वक्ता नूर सबा अजीजी ने मदरसे के तालीम एवं उसकी विशेषताओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।