गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF टीम ने चोरी के 2 मोबाइल फोन के साथ 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार
गया रेलवे जंक्शन कर RPF की टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चोरी का 2 मोबाइल फोन के साथ 1 को गिरफ्तार किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने शनिवार की दोपहर 1 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि प्लेटफार्म संख्या 1 पर गश्ती के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को देख पूछताछ की गई।पूछताछ में खुद का नाम राजू कुमार बताया है जो जहानाबाद जिले का रहने वाला है।