गया टाउन सीडी ब्लॉक: होली पर गया जंक्शन से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
होली पर्व में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने शनिवार की सुबह 10 बजे बताया कि हावड़ा खातीपुरा,आनंद विहार खोरधा रोड के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।जिससे होली पर्व में आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।