गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के अतरी विधायक ने बिहार विधानसभा में दशरथ मांझी और श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की
गया के अतरी विधायक रोमित कुमार ने बिहार विधानसभा में पर्वत पुरुष दशरथ मांझी और बिहार के प्रथम सीएम श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की है।शनिवार की सुबह 10 बजे विधायक रोमित कुमार ने बताया कि यह सिर्फ सम्मान की मांग नहीं है।यह इतिहास के साथ न्याय की मांग है।राज्य सरकार से आग्रह किया कि केंद्र को औपचारिक प्रस्ताव भेजा जाय ।