गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ ने ₹10125 की विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत 10125 रुपए का विदेशी शराब के साथ 1 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने शनिवार की दोपहर 1 बजे पीस रिलीज जारी कर बताया कि गश्ती के दौरान संदिग्ध दिखने पर पूछताछ की गई।पूछताछ में खुद का नाम विक्रम कुमार बताया है जो गया के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र का रहने वाला है।