इटावा: शिक्षण ने क्लासरूम में छात्र के सिर को बनाया तबला बीएसए ने लिया संज्ञान
स्कूल बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने की जगह है, उनके सम्मान से खिलवाड़ करने की नहीं।
इटावा के सैफई विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बिरौली से जुड़ा एक सरकारी स्कूल का वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रधानाचार्य दिनेश कुमार एक छात्र के सिर पर तबला बजाने जैसी हरकत करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अन्य छात्र-छात्राएं हंसते हुए भी नजर आ रहे हैं।
इस घटना ने बच्चों की गरिमा, स्कूल में अनुशासन और शिक्षकों की जिम्मेदारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जिस बच्चे के साथ यह व्यवहार हुआ, उसकी भावनाओं और सम्मान का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है।
बताया जा रहा है कि मामले में प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया गया है। अब जरूरत है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और जांच में दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त विभागीय कार्रवाई की जाए।
आपकी राय: क्या बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार करने वाले शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#Etawah #Saifai #UPNews #DDMNews #ViralVideo #SchoolNews #TeacherSuspended #BreakingNews