रोहतास न्यायमंडल में न्यायिक व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में गुरुवार को महत्तवपूर्ण पहल हुई। सासाराम में नवनिर्मित जी प्लस संरचना वाले छह कोर्ट भवनों और रोहतास न्यायमंडल के अंतर्गत पांच ई-सेवा केंद्रों का उद्घाटन पटना उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुधीर सिंह ने वर्चुअल माध्यम से किया। नए कोर्ट भवनों से न्यायिक कार्यों के संचालन के लिए आवश्यक स्थान और सुविधाओं का विस्तार होगा, जबकि ई-सेवा केंद्रों के माध्यम से आम लोगों को न्यायालय से जुड़ी सेवां तकनीक आधारित तरीके से अधिक आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।
#rohtasdistrict #rohtasnews