प्रतापगढ़: दुर्गागंज रोड़ पर पिता-पुत्र ने नशेड़ी को पीटकर किया घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
मानधाता थाना क्षेत्र के तौंकलपुर गांव निवासी बद्री प्रसाद सरोज 35 वर्ष पुत्र राम निहोर सरोज देल्हूपुर बाजार से नशे की हालत में अपने घर जा रहा था। दुर्गागंज रोड़ पर राकेश कुमार की दुकान के सामने रखे तख्ते पर लेट गया। थोड़ी दूर पर रहने वाले एक दुकानदार पिता पुत्र के साथ आकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसके चेहरे पर काफी चोटें आईं। जिला अस्पताल में भर्ती कराया है