प्रतापगढ़: मां मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक एवं हॉस्पिटल दुर्गागंज में ड्यूटी पर गई दलित युवती की संदिग्ध दशा में मौत, हंगामा
मां मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक एवं हॉस्पिटल दुर्गागंज में ड्यूटी करने गई दलित युवती की सन्दिग्ध दशा में मौत हो गई। शव लेकर जब हॉस्पिटल का स्टाफ मृतका के घर पहूंचे तो परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। एएसपी दुर्गश सिंह ने शुक्रवार सुबह 7 बजे बताया की मामले की जांच की जा रही है।