प्रतापगढ़: भंगवा चुंगी चौकी से चंद कदम की दूरी पर दुकान के सामने खड़ी बाइक हुई चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत
भंगवा चुंगी चौकी से महज चंद कदम की दूरी पर दुकान के सामने खड़ी बाइक चोरी हो गई। वारदात की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शुक्रवार को दोपहर करीब 2:30 बजे पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से किया है। पीड़ित गौरव शर्मा निवासी श्रीनाथपुर अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस UP 72 A 4504 से सुबह एस के फाइनेंस ऑफिस के नीचे मोटर साइकिल खड़ी करके मीटिंग में गया था।