प्रतापगढ़: दुर्गागंज के एक हॉस्पिटल में दलित युवती की मौत के 15 घंटे बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम
दुर्गागंज के एक हॉस्पिटल में हुई दलित युवती की मौत के 15 घण्टे बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे।एसपी ने बताया कैमरे की निगरानी में पैनल के डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम किया गया है।