शेरघाटी: छकरबंधा में अफीम की खेती के खिलाफ चला एरिया डोमिनेशन अभियान, ड्रोन से रखी गई नजर
Sherghati, Gaya | Oct 24, 2026 वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर शेरघाटी अनुमंडल के छकरबंधा थाना क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षा के दृष्टिकोण से एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। यह अभियान छकरबंधा थाना पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा ड्रोन कैमरे की सहायता से चलाया गया। अभियान के दौरान कोंकणा, सोखना एवं महजरी गांवों में पुलिस ने ग्रामीणों को अफीम की खेती नहीं करने को लेकर जागरूक कि