गिद्धौर: कार्यालयों में लेटलतीफी पर डीसी की सख्ती, बोले- होगी कार्रवाई
उपायुक्त रवि आनंद ने सरकारी कार्यालयों में कार्य संस्कृति सुधारने के लिए सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सभी जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने और बिना पूर्व स्वीकृति मुख्यालय न छोड़ने का निर्देश दिया है। डीसी ने गोपनीय पत्र जारी कर कहा कि कई पदाधिकारी-कर्मी निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे कार्य संस्कृति