जमुई: सखी वार्ता के जरिए छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, महिला सुरक्षा और बालिका शिक्षा पर हुई विशेष चर्चा।
झाझा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, फतेहपुर में जिला महिला एवं बाल विकास निगम, जमुई की ओर से सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, बाल विवाह उन्मूलन, दहेज प्रथा, लैंगिक समानता और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक मुकेश कुमार एवं वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ विकास कुमार ने मिशन शक्ति सहित सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
☎️ महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
🔹 महिला हेल्पलाइन – 181
🔹 आपातकालीन सहायता – 112
🔹 चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
🔹 साइबर अपराध – 1930
👉 शिक्षित बेटी, सुरक्षित बेटी और आत्मनिर्भर बेटी ही सशक्त समाज की पहचान है।
स्थान: फतेहपुर, झाझा, जमुई
जिला संवाददाता: विनय यादव
सेवन तक न्यूज़ | जमुई
#Jamui #Jhajha #BiharNews #SakhiVarta #MahilaSashaktikaran #MissionShakti #BetiBachaoBetiPadhao #WomenSafety #CyberAwareness #सेवनतकन्यूज #जमुई
Sono, Jamui | Nov 5, 2026