अतर्रा: अतर्रा में घर में घुसकर मां-बेटे और बेटी के साथ की मारपीट, चार लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी
Atarra, Banda | Aug 7, 2026 घर में घुसकर मां-बेटे और बेटी से मारपीट, चार लोगों पर प्राथमिकी कोतवाली क्षेत्र के ऐचवारा गांव निवासी आरती ने चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरती ने पुलिस को बताया कि पुराने विवाद को लेकर बीते मंगलवार की शाम पड़ोसी रामदयाल, रामकेश, भगवानदीन और रमेश जबरन उसके घर में घुस आए।