बाँदा :-पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक द्वारा तथा पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मौन रखकर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया ।*
*विवरण-* आज दिनांक 14.08.2026 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा तथा पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व सहायक पुलिस अधीक्षक बांदा/ क्षेत्राधिकारी लाइन मेविस टॉक द्वारा मौन रखकर विभाजन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले एवं विस्थापन की पीड़ा झेलने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर विभाजन की विभीषिका में दिवंगत हुए लोगों को याद किया गया । कार्यक्रम के दौरान विभाजन के समय लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा, संघर्ष एवं विस्थापन को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया । पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभाजन की त्रासदी से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए देश की एकता एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया ।
Atarra, Banda | Aug 14, 2026