प्रतापगढ़: कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष ने शहर के अंबेडकर चौराहे पर कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान शुक्रवार दोपहर 3 बजे शहर के अंबेडकर चौराहा पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। कहा कि यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में 18 दिसंबर को पार्टी विधानसभा का घेराव करेगी। इस दौरान बिजली व्यवस्था के निजीकरण करने, लगातार गिरते स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदर्शन होगा।