प्रतापगढ़: जेठवारा पुलिस के सहयोग से STF ने ₹1 लाख के इनामी बदमाश को यमुना एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के नाजेल पार्क से किया गिरफ्तार
जेठवारा पुलिस के सहयोग से एसटीएफ ने 1 लाख के इनामी बदमाश को यमुना एक्सप्रेसवे थानाक्षेत्र नाजेल पार्क नोएडा से गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त को शुक्रवार सुबह 10 बजे जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सतीश पटेल पुत्र रामसूरत पटेल निवासी ग्राम पूरे नगिया पर्वतपुर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ है।