प्रतापगढ़: पुलिस लाइन पहुंचे एसपी डॉ. अनिल कुमार ने शुक्रवार की परेड का किया निरीक्षण, टोली वार कराई गई ड्रिल
पुलिस लाइन में पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने शुक्रवार सुबह 8.45 बजे परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण कर अनुशासन व एकरूपता हेतु टोलीवार ड्रिल करवाया गया एवं शस्त्र ड्रिल करवाया गया। इस दौरान ड्रिल संबंधी पुनर्भ्यास प्रशिक्षण देते हुये आवश्यक जानकारी दी गई । साथ ही ड्रोन कैमरे से परेड की निगरानी भी की गई।