बरहट: प्लस टू कृत्यानंद उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में विधायक ने किया तीन मंजिला भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास
Barhat, Jamui | Dec 27, 2024 बरहट प्रखंड के मलयपुर पंचायत स्थित प्लस टू कृत्यानंद उत्क्रमित विद्यालय के प्रांगण में 1 करोड़ 78 लाख की लागत से निर्माण किये जाने वाले तीन मंजिला भवन निर्माण का शुक्रवार को 4 बजे के लगभग विधायक श्रेयसी सिंह सिंह ने फीता काटकर शिलान्यास किया। इस मौके पर प्रमुख रूबेन कुमार सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।