बरहट: बनौली गांव में भाजपाइयों ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती मनाई, सुशासन दिवस के रूप में
Barhat, Jamui | Dec 25, 2024 बरहट प्रखंड के बरियारपुर पंचायत के बनौली गांव में बुधवार को दोपहर 3:30 बजे के लगभग भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक श्रेयसी सिंह के अलावा कार्यक्रम में शामिल होकर स्थानीय ग्रामीणों और भाजपाइयों ने अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए।