बरहट: मलयपुर में नेचर विलेज ने जीविका दीदियों के साथ बैठक आयोजित की, महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने पर हुई चर्चा
Barhat, Jamui | Dec 22, 2024 बरहट प्रखंड के मलयपुर में रविवार दोपहर 3 बजे के लगभग नेचर विलेज के द्वारा जीविका दीदियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 20 महिलाएं उपस्थित हुई। इस मौके पर महिलाएं आत्मनिर्भर कैसे बने इस पर चर्चा की गई।साथ ही महिलाओं को नेचर विलेज का परिचय देते हुए इस से जुड़कर महिलाएं कैसे आत्मनिर्भर बन सकते हैं और अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं इस पर भी चर्चा की गई।